फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं लड़खड़ाईं , मरीजों को स्ट्रेचर तक नहीं मिले

Mon, 28 Jul 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भीड़ के चलते व्यवस्थाएं लड़खड़ा गईं। ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने से स्ट्रेचर भी कम पड़ गए। कई तीमारदार मरीजों को कंधे या गोद के सहारे डॉक्टर कक्ष तक ले गए। वहीं रजिस्ट्रेशन, जांच और दवा लेने की लंबी कतारों में मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह हल्की बारिश के बीच अस्पताल खुला। 10 बजे बारिश थमी तो शहर व ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने लगे। रविवार को छुट्टी होने के कारण सोमवार को ओपीडी में दबाव और ज्यादा दिखा। बुखार, पेट दर्द, गैस व सांस लेने में तकलीफ की शिकायत लेकर मरीज आए। भीड़ इस कदर थी कि रजिस्ट्रेशन से लेकर ओपीडी कक्ष तक कतारें लगी रहीं। कुछ मरीजों में पहले दिखाने की होड़ को लेकर धक्का-मुक्की और सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक की नौबत तक आ गई। कादीपुर से आए राम अंजोर ने बताया कि सुबह 10 बजे आए थे। परचा जल्दी बन गया, लेकिन डॉक्टर को दिखाने के लिए दो घंटे से लाइन में हैं। अभी नंबर नहीं आया है। भदैंया से आई रोजी ने कहा कि पेट दर्द की शिकायत है, डॉक्टर ने जांच लिखी है। दवा लेने की लाइन में सुबह 9 बजे से लगी हूं, अब दोपहर हो गई है। इस बाबत डॉ. एसके यादव का कहना है कि गर्मी और बरसात के मौसम में वायरल संक्रमण तेजी से बढ़ता है। इन दिनों बुखार, पेट दर्द, गैस व सांस की शिकायतें ज्यादा आ रही हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में अचानक बढ़ती भीड़ से व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं, फिर भी मरीजों की सुविधा के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
— डॉ. आर.के. मिश्रा, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें