फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो दिन से हो रही बारिश से फसलों को मिली संजीवनी

Mon, 28 Jul 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। साथ ही बारिश का पानी धान की रोपी गई फसल के लिए संजीवनी साबित हुई है। किसान बारिश से खुशी से निहाल हैं। वहीं बारिश के चलते शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से बारिश नहीं होने से किसान अपनी सूख रही धान की फसल को देखकर काफी चिंतित और मायूस हो गए थे। रविवार को दोपहर के समय जहां हल्की बारिश हुई थी। वहीं सोमवार सुबह से ही रिमझिम बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर शाम तक चलता रहा। दो दिन की बारिश से शहर के गभड़िया इलाका, निराला नगर, दरियापुर समेत कई सड़कें जलमग्न हो गईं। सड़कों के किनारे जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी झेलनी पड़ी। पानी के अभाव में खेतों में रोपी गई धान की सूख रही फसलों को संजीवनी मिल गई है।
किसानों ने बताए बारिश के फायदे
किसान राम बहादुर निषाद कहते हैं कि इस बार समय पर और भरपूर बारिश हुई है। यदि इसी तरह मौसम साथ देता रहा तो इस साल पैदावार दोगुनी होगी। उमेश कुमार ने कहा कि बारिश से खेतों में नमी बनी हुई है, जिससे टमाटर, भिंडी और लौकी की फसल को फायदा हुआ है। इस बार हमें अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बारिश से लबालब हुआ विद्यालय परिसर
कुड़वार (सुल्तानपुर)। उच्च प्राथमिक विद्यालय सरकौड़ा के परिसर में सोमवार को हुई बारिश से जलभराव हो गया। इससे शिक्षकों और बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बच्चों और शिक्षकों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। हेडमास्टर काशीनाथ पांडेय ने बताया कि कई बार प्रधान से कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय परिसर में मिट्टी डालने और जलनिकासी के साथ अन्य कार्य कराने के लिए कहा गया। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। संवाद

तापमान में आई गिरावट, 9.6 मिमी हुई वर्षा
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्षा 9.6 मिमी दर्ज की गई। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें