फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7396 अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट

Thu, 27 Oct 2016 10:36 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
हजारों हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर त्रिसुंडी ग्राउंड पर चल रही 10 दिवसीय सेना  भर्ती का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। सेना भर्ती के अंतिम दिन अमेठी व कुशीनगर जिले 10,764 युवाओं ने पंजीयन कराया था। भर्ती में शामिल होने आए 7,396 अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट हुआ।
विज्ञापन



स्थानीय विकास क्षेत्र के छीड़ा स्थित सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर पर आयोजित 10 दिवसीय सेना भर्ती का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इसमें बृहस्पतिवार को अमेठी व कुशीनगर जनपद के 7,396 अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट दिया। फिजिकल टेस्ट में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का लखनऊ में मेडिकल कराया जाएगा। इसके अलावा सभी 13 जनपदों के फिजिकल व मेडिकल में पास अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 29 जनवरी 2017 को कराई जाएगी।


इसके लिए फैजाबाद जिले के सैनिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सेना भर्ती रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। सेना भर्ती बोर्ड के डायरेक्टर कर्नल बीटीके राजू ने बताया कि 26 वर्ष बाद अमेठी जिले में आयोजित सेना भर्ती रैली शांतिपूर्ण ढंग से हुई। सेना भर्ती के दौरान सड़कों पर युवाओं की जबरदस्त भीड़ रही। वाहनों की कमी को लेकर युवाओं ने कई बार हंगामा भी काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें