सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर ग्राउंड में चल रही सेना भर्ती में बुधवार को कुशीनगर व अंबेडकरनगर जनपद के अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के दौर गुजरे। इस दौरान सेना के अफसरों की मौजूदगी में 13,155 अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया गया।
बुधवार को क्षेत्र के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ के ट्रेनिंग सेंटर ग्राउंड में अंबेडकरनगर व कुशीनगर जनपद केे अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया गया। टेस्ट में दौड़, बीम, कूद व अन्य प्रतिस्पर्धाओं के दौर से अभ्यर्थी गुजरे।
सेना के अफसरों ने अभ्यर्थियों के परीक्षण के लिए अलग-अलग चरण निर्धारित किए थे। बृहस्पतिवार को गृह जनपद अमेठी के मुसाफिरखाना, गौरीगंज समेत अन्य जनपद के 10,764 अभ्यर्थी परीक्षण के दौर से गुजरेंगे। सेना भर्ती बोर्ड के डायरेक्टर कर्नल बीटीके राजू ने बताया कि बृहस्पतिवार को अंतिम दिन गृह जनपद के अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट होगा।