फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भाजपा नेता के घर में घुसे हथियारों से लैस बदमाश

Sun, 02 Mar 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के कुंदाभैरोपुर गांव निवासी भाजपा के जिला मंत्री के घर शुक्रवार रात तीन बदमाशों ने उन पर असलहे व अन्य हथियार से जानलेवा हमले की कोशिश की। भाजपा नेता के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। भाजपा नेता की तहरीर पर अखंडनगर थाने में तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कुुंदाभैरोपुर गांव निवासी राजेश कुमार सिंह भाजपा के जिला मंत्री हैं। शुक्रवार रात वह अपने घर में सो रहे थेे। आरोप है कि देररात करीब दो बजे उनके घर की बाउंड्रीवाॅल फांदकर तीन बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने घर के चारों ओर दरवाजों व खिड़कियों को ठोंकना-पीटना शुरू कर दिया। उनके हाथों में लोहे की राड व असलहे थे। राजेश ने कमरे की खिड़की की ओर तरफ टार्च जलाई तो उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी।

उन्होंने देखा कि बदमाश कमरेे के बाहर से असलहे से उन पर हमला करने की कोशिश कर रहे थे। यह देखने के बाद राजेश ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। भाजपा नेेता ने गनर व घरवालों को बुलाया। इसी बीच एक बदमाश ने उनको जान से मारने की धमकी दी। बदमाश घर के पिछले हिस्से से असलहा लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

भाजपा नेता के गनर प्रदीप व परिवारीजन ने कुछ दूर तक उनका पीछा किया लेकिन वह भाग गए।
सारी घटना भाजपा नेता के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। इस घटना से उनका पूरा परिवार दहशत में है। इस संबंध में अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी की मदद से बदमाशों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें