फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स कोच की तैनाती

Sun, 02 Mar 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स की नई प्रशिक्षक आशा की तैनाती की गई है। वह बलिया जिले की रहने वाली हैं और क्राॅस कंट्री रेस में महारत हासिल है। जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद जिले के खिलाड़ी अब एथलेटिक्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में वॉलीबॉल कोच प्रदीप यादव, टेबल टेनिस कोच शमा बानो, फुटबॉल कोच आशुतोष गुप्ता, कुश्ती कोच मारुति नंदन राय एवं हैंडबॉल कोच प्रवीन मिश्रा अपने-अपने खेल स्पर्धाओं में जिले के खिलाड़ियों को निखारने का कार्य कर रहे हैं।
एथलेटिक्स में नए कोच के आगमन पर क्रीड़ा सचिव माध्यमिक दिलीप सिंह, मंडल व्यायाम शिक्षक बेसिक राहुल तिवारी, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. प्रवीन सिंह, मुनेंद्र मिश्र, महेश यादव, राजेश कनौजिया, तारिक वसीम, मो. सईद सहित जिले के खेल शिक्षक व प्रशिक्षकों ने खुशी जताई है l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें