सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे करीब 25 साल पुराने हत्या के मामले में शुक्रवार काे बहस की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी। स्पेशल जज राकेश यादव की अदालत ने शेष बहस के लिए दो नवंबर की तारीख तय की है।
अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने के पूरेमतऊ गौरा गांव निवासी वादी मुकदमा शिवकुमार यादव ने सात अप्रैल 2001 की घटना बताते हुए अपने भाई राजकुमार यादव की साजिशन हत्या के आरोप में स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वादी ने इस मामले में पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह, राम विलास तिवारी, सह आरोपी अशोक कुमार शुक्ल व विजय कुमार को नामजद किया था। (संवाद)