फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए 25 नवंबर तक करें आवेदन

Fri, 30 Oct 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले युवाओं के लिए विवेकानंद यूथ अवार्ड के प्रस्ताव मांगे गए हैं। इच्छुक युवा 25 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह पुरस्कार व्यक्तिगत श्रेणी के तहत दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्तरीय समिति के परीक्षण के बाद प्रस्ताव 30 नवंबर तक महानिदेशालय को उपलब्ध कराए जाएंगे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सिंटू सिंह ने बताया कि यह पुरस्कार खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, रक्तदान, नशामुक्ति और जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को दिया जाता है। आवेदक की आयु 15 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु का निर्धारण एक जनवरी को नामांकन के समय के अनुसार होगा।
पात्रता की अन्य शर्तें
आवेदक को प्रदेश का नागरिक होना अनिवार्य है। उसने एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2026 तक निर्धारित क्षेत्रों में पहचान योग्य कार्य किया हो। यह पुरस्कार जीवनकाल में केवल एक बार प्रदान किया जाएगा। केंद्र या राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों, विश्वविद्यालयों, स्कूलों या कॉलेज में कार्यरत व्यक्ति इसके पात्र नहीं हैं। पुलिस सत्यापन रिपोर्ट भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें