फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एसडीएम व तहसीलदार सहित 20 के खिलाफ अर्जी

Tue, 28 Oct 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुसाफिरखाना के एसडीएम, तहसीलदार व थाना प्रभारी कमरौली समेत 20 लोगों के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अर्जी दी गई है। सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने मामले में संबंधित थाने से छह नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। इस मामले में सुनवाई के लिए 10 नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के कमरौली थाने के ग्राम पूरे भरथा मजरे रसूलपुर के रहने वाले श्यामलाल की अर्जी के मुताबिक, गांव स्थित सड़क की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार मुसाफिरखाना सहित अन्य जिम्मेदारों से शिकायत की थी। आरोप के मुताबिक, शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय जिम्मेदार अफसरों ने भ्रामक रिपोर्ट भेज दी थी। वादी के मुताबिक, उन्होंने जिम्मेदार अफसरों की शिकायत जिलाधिकारी अमेठी से भी की थी।
इससे नाराज होकर एसडीएम अभिनव कनौजिया, तहसीलदार राहुल कुमार, कानूनगो संतराम, लेखपाल गंगा प्रसाद मिश्र, थाना प्रभारी मुकेश पटेल, एसआई शिवमूर्ति, सिपाही अभय सिंह व मसूद सहित 20 लोगों ने मिलकर 16 अक्तूबर को उन्हें जांच के बहाने बुलाया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें