फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज

Tue, 28 Oct 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। करौंदीकला के बूढ़ापुर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान हीरावती ने अपने ऊपर लगे 54,809 रुपये के वित्तीय आरोपों की धनराशि सरकारी खाते में नहीं जमा की। कई नोटिस के बाद भी धनराशि नहीं जमा होने पर जिला मजिस्ट्रेट कुमार हर्ष ने प्रधान हीरावती का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए। अंतिम जांच के लिए उपायुक्त मनरेगा व अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की टीम बनाई है।
विज्ञापन

मनरेगा में वित्तीय अनियमितता बरते जाने की शिकायत पर डीएम ने लोकपाल मनरेगा को जांच दी थी। संजय कुमार की शिकायत पर लोकपाल की जांच में विभिन्न कार्यों में 1,67,427 रुपये का दुरुपयोग मिला था। जिसमें ग्राम प्रधान, तत्कालीन पंचायत सचिव व तकनीकी सहायक आरोपी मिले। तीनों आरोपियों पर दुरुपयोग की गई धनराशि को बराबर हिस्से में वितरित करते हुए जमा करने के निर्देश दिए गए थे।
दोनों आरोपियों ने अपने हिस्से की धनराशि जमा कर दी, लेकिन ग्राम प्रधान हीरावती ने अपने हिस्से की धनराशि 54,809 रुपये नहीं जमा किया। जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि वसूली की धनराशि नहीं जमा होने पर डीएम ने ग्राम प्रधान का वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें