सुल्तानपुर। मिशन शक्ति के विषय पर मंगलवार को शहर स्थित एक निजी कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि घरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए महिलाओं को विभिन्न प्रकार की कानूनी सहायता मिली हुई है।
कानून का दुरुपयोग करने वाला भी दंड का पात्र होता है। शिविर को चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल तारकेश्वर सिंह आदि संबोधित किया। इस मौके पर पैरालीगल वायलंटियर सतीश पांडेय, योगेश यादव, पैनल लॉयर अमित पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी मौजूद रहे।
हत्या के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
सुल्तानपुर। हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध मोतिगरपुर थाने के मुड़हा गांव निवासी ऋषभ सिंह उर्फ लकी की जमानत अर्जी मंगलवार को एडीजे प्रथम संतोष कुमार ने खारिज कर दी। आरोपी पर 19 सितंबर 2024 को अवधेश सिंह की हत्या करने का आरोप है।