फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडितजी की सोच को सार्थक बनाने की पहल

Thu, 21 Sep 2017 10:15 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के तहत बृहस्पतिवार को शहर के पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में जिला स्तरीय मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सूर्यभान सिंह, डीएम व सीडीओ ने किया। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि पंडित दीनदयाल की अंत्योदय की सोच को सार्थक बनाने में केंद्र व प्रदेश सरकार ने ठोस पहल की है। गरीबों एवं किसानाें के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर सरकार उनके जीवनस्तर में सुधार ला रही है।
विज्ञापन



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह ने सरकार की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में उठाए गए कदम को अच्छा बताया। मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय तमाम कठिनाइयों के बीच अपने पथ से विचलित नहीं हुए थे। साहित्यकार कमल नयन पांडेय कहा कि आज राष्ट्रवाद पर उन्मादी और दिशाहीन बहसों के बीच पंडितजी का विचार प्रासंगिक हो गया है।

कार्यक्रम को संचालन करते हुए डीडीओ डॉ. डीआर विश्वकर्मा ने पंडितजी के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके पहले विधायक, डीएम, सीडीओ ने प्रदर्शनी में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम संयोजक आरबी सिंह ने विधायक व अधिकारियों को पुस्तक भेंट कर स्वागत किया। इस मौके छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें