फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक नहीं पहुंचीं संस्कृत बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं

Mon, 21 Mar 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर आयोजित होनी वाली परीक्षा पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। बोर्ड से परीक्षा की समय सारिणी घोषित करने के बावजूद सोमवार तक जिले को न तो प्रश्न पत्र मिला और न ही उत्तर पुस्तिकाओं की आपूर्ति हुई। निदेशक के आदेश पर परीक्षा की पूरी तैयार कर चुका विभाग परेशान है।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड परीक्षा की तैयारी मेें जुटे माध्यमिक शिक्षा विभाग की परेशानी कम नहीं हो रही है। सचिव संस्कृत शिक्षा परिषद के आदेश पर बोर्ड ने बीते दिनों प्रथमा (8), पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष  (9), पूर्व मध्यमा द्वितीय (10), उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष (11) तथा उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (12) परीक्षा की सयम सारिणी जारी की थी। जारी समय सारिणी के अनुसार 26 मार्च से नौ अप्रैल के मध्य परीक्षा होनी है।

समय सारिणी जारी होने के बाद सचिव के आदेश पर माध्यमिक विभाग परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के साथ ही परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने की लगभग सभी तैयारी पूरी कर प्रश्न पत्रों व उत्तर पुस्तिाकओं का इंतजार कर रहा था। मंगलवार से शुक्रवार तक लगातार अवकाश होने के चलते सोमवार को प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं के आपूर्ति की उम्मीद विभाग को थी।
विज्ञापन


हालांकि सोमवार को भी प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं की आपूर्ति नहीं मिलने से विभाग परेशानी में पड़ गया है। संस्कृत बोर्ड परीक्षा प्रभारी अमरनाथ मिश्र ने बताया कि डीआईओएस की तरफ से सचिव को पत्र भेजकर प्रश्न पत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं के आपूर्ति की मांग की है। बोर्ड से उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र मिलने के बाद उन्हें केंद्रों पर भेजकर परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें