सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर स्थानीय रेल अधिकारियों से वार्ता करते एडीआरएम। स
सुल्तानपुर। लखनऊ रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्लेटफॉर्म चार पर लगे वाटर बूथ में जमा गंदगी पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए सीएचआई (मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक) रोहित प्रभाकर को फटकार भी लगाई।
एडीआरएम ने कहा कि गर्मी के पहले स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर जलापूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। यात्री सुविधाओं में स्थानीय स्तर पर यदि खामी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ रेलवे अस्पताल गए। वहां पर भी उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था के बारे में स्थानीय स्टाफ से जानकारी ली।
प्रभारी स्टेशन अधीक्षक वीके गुप्ता से एडीआरएम ने परिचालन व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। इस दौरान उनके साथ लखनऊ रेल मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक विनीत कटियार, सहायक परिचालन प्रबंधक राशिदा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)