फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रेलर की टक्कर से टूटे चार बिजली खंभे

Fri, 20 Feb 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर। क्षेत्र के सरकंडेडीह गांव के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बिजली के चार खंभे टूट गए। जिससे 15 से अधिक घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद पहुंची धम्मौर पुलिस ने ट्रेलर को थाने ले गई। थानाध्यक्ष रजत पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विद्युत विभाग के एसडीओ सौरभ दीक्षित ने बताया कि सूचना पर अवर अभियंता को मौके पर भेजा गया है। चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर थाने भेजी गई है। क्षतिग्रस्त खंभों को बदलकर शीघ्र ही आपूर्ति बहाल की जाएगी। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था कर आधे गांव की लाइन चालू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें