फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले 23 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में रविवार को 23 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर साढ़े 41 सौ के करीब पहुंच गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ लैब की रिपोर्ट में 589 निगेटिव और छह कोरोना संक्रमित मिले हैं। पोर्टल पर तीन संक्रमित मरीज अंकित किए गए हैं।
जिले में कराए गए 1002 के एंटीजन टेस्ट में 13 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ट्रूनेट जांच में एक मरीज कोरोना से पीड़ित पाया गया है। 23 नए संक्रमित मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर साढ़े 41 सौ के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन

संक्रमण की चपेट में आने से अभी तक 67 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए गंभीर मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है। सीएमओ ने बताया कि होम आइसोलेशन व हॉस्पिटल में भर्ती 22 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें