फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेकाबू टूरिस्ट गाड़ी ई रिक्शा को टक्कर मारते हुए ट्रैक्टर से टकराई

Fri, 29 May 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
. लंभुआ के बेदूपारा बाईपास पर टूरिस्ट टैक्सी ने ई-रिक्शा व ट्रैक्टर को मारी टक्कर। स्रोत-सोशल म
विज्ञापन
लंभुआ। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लंभुआ के बेदूपारा बाईपास पर बृहस्पतिवार सुबह अयोध्या जा रही टूरिस्ट गाड़ी ई रिक्शा को बचाने में अनियंत्रित हो गई। टूरिस्ट गाड़ी ई रिक्शा को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में चली गई और सामने से चांदा की तरफ जा रहे ट्रैक्टर से जा भिड़ी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लंभुआ से बेदूपारा बाईपास पर चढ़ रहा ई रिक्शा अचानक टूरिस्ट गाड़ी के सामने आ गया। चालक ने ई रिक्शा बचाने के लिए स्टीयरिंग घुमाई लेकिन गाड़ी बेकाबू हो गई। पहले ई रिक्शा को टक्कर मारी, फिर डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ पहुंची और ट्रैक्टर से टकरा गई। ई रिक्शा चालक श्रीकांत शर्मा निवासी मुजाही बाजार, प्रतापगढ़ अपनी रिश्तेदारी से परिवार को लेकर परशुरामपुर से मुजाही जा रहे थे। ई रिक्शा पर गांव की पूजा शर्मा और सुनीता शर्मा अपने दो छोटे बच्चों के साथ सवार थीं। पूजा व सुनीता समेत बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। टूरिस्ट गाड़ी में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। ट्रैक्टर चालक को भी चोट नहीं आई। ई रिक्शा पर सवार अन्य लोग भी बाल-बाल बच गए।
दुर्घटना में टूरिस्ट गाड़ी, ट्रैक्टर और ई रिक्शा तीनों क्षतिग्रस्त हो गए। हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। लंभुआ कोतवाली पुलिस ने क्रेन मंगाकर वाहनों को बगल कराया। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लंभुआ भेजा। तीनों वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया टूरिस्ट गाड़ी की तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें