फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जिले के मेधावियों का आज होगा सम्मान, लगेगी कॅरिअर गाइडेंस की पाठशाला

Fri, 29 May 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के मेधावियों का शनिवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मान किया जाएगा। यह आयोजन पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सुबह 10 बजे से होगा। समारोह में दसवीं व 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी बोर्ड के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से स्कूल, शहर और जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से इनकी मेहनत और मेधा का सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में श्रेष्ठ छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों व शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मेधावियों को जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारु निगम, सीडीओ विनय कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह, बीएसए उपेंद्र गुप्ता, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल समेत अन्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया जाएगा, साथ मेधावियों को कॅरिअर गाइडेंस के गुर बताए जाएंगे।
कार्यक्रम के लिए स्कूलों, मेधावियों व उनके अभिभावकों में उत्साह बना है। विभिन्न स्कूलों व मेधावियों की ओर से अमर उजाला कार्यालय में फोन कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। कार्यक्रम के आयोजन में कमला नेहरू संस्थान, सेंट जेवियर्स स्कूल, जीडी गोयनका स्कूल, श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान, एस.राज ज्वैलर्स, लालपती पब्लिक स्कूल, चाचा नेहरू इंटर कॉलेज कूरेभार, रतनदीप हीरो, खान टेलर्स, सनबीम स्कूल, त्रिभुवन देवी अकेडमी कादीपुर, गोपाल पब्लिक स्कूल और लिटिल फ्लावर स्कूल ओमनगर सहयोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें