कुड़वार (सुल्तानपुर)। उतमानपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर एक अप्रैल की रात एक मजदूर को गोली मारने के
मामले में एक आरोपी को कुुड़वार पुलिस ने असलहा और कारतूस के साथ रविवार को गिरफ्तार किया है।
उतमानपुर गांव में श्याम सुंदर सिंह उर्फ लहुरी सिंह का ईंट भट्ठा है। उनके मुताबिक, एक अप्रैल की रात उनके भट्ठे पर काम करने वाले अमेठी जिले के थाना शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के नोहरी का पुरवा भटमऊ निवासी मजदूर हरीराम उर्फ नन्हें को बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली उसके बाएं पैर में लगी थी।
भट्ठा मालिक श्याम सुंदर सिंह ने राजवंत निवासी नीरसहिया, अभय सिंह निवासी भंडरा व भगवानपुर निवासी हरिश्चंद्र शर्मा के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। विवेचना में तीन अन्य आरोपियों की जानकारी कुड़वार पुलिस को मिली। पुलिस ने मित्रसेन मौर्य निवासी हिंगुल गौरा थाना कादीपुर को एक असलहा व एक कारतूस के साथ रविवार को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र ने बताया कि उसके खिलाफ अन्य कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। (संवाद)