फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: परिणाम से असंतुष्ट हैं तो उत्तर पुस्तिकाओं की कराएं स्क्रूटनी

Sun, 27 Apr 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यदि आप यूपी बोर्ड 2025 के घोषित परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हैं तो उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी (सन्निरीक्षा) करा सकते हैं। इसके लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई निर्धारित की गई है। परीक्षार्थियों को स्क्रूटनी शुल्क चालान के माध्यम से जमा करना होगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि बोर्ड ने स्क्रूटनी शुल्क 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र की दर से (लिखित एवं प्रयोगात्मक खंड के लिए अलग-अलग) निर्धारित की है।
असंतुष्ट अभ्यर्थी जिन विषयों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करना होगा। ऑनलाइन भरे स्क्रूटनी आवेदन के विवरणों को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद उसके प्रिंट आउट के साथ स्क्रूटनी के लिए जमा किए शुल्क के मूल चालान पत्र को सत्यापन के लिए आवेदन की हार्डकॉपी लगाकर क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी को तिथि 19 मई तक भेज देना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बोर्ड का स्पष्ट निर्देश है कि क्षेत्रीय कार्यालय को सीधे, कूरियर अथवा डाक के माध्यम से प्रेषित कोई भी ऑफलाइन आवेदन न भेजा जाए, नहीं तो उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें