फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख

Sun, 04 Oct 2026 12:52 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

रविवार को सुबह सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। आगे पढ़ें विस्तार से...
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह भारतीय सेना के जवान सत्यवान सिंह (50) का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में हलियापुर के जरईकला (माइल स्टोन 79.6) के पास हुए हादसे में जवान के भाई, बेटे, रिश्तेदार और एंबुलेंस चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर डीएम इंद्रजीत सिंह और एसपी विनीत जायसवाल मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।

देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के गैला, दुधिला निवासी सेना के जवान सूबेदार सत्यवान सिंह मेरठ में तैनात थे। चंडीगढ़ स्थित कमांड अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद तीन दिन पहले पंचकुला (चंडीगढ़) में मौत हो गई थी। शनिवार शाम 4:00 बजे परिजन उनका पार्थिव शरीर लेकर दो वाहनों से गांव के लिए रवाना हुए थे। एंबुलेंस शव लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जा रही थी, जबकि कार में सत्यवान की पत्नी सरोजिनी सिंह और बेटी दीक्षा सहित अन्य परिजन लखनऊ से अयोध्या मार्ग की ओर निकले थे।
विज्ञापन


रविवार सुबह 8:30 बजे जरईकला के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा भिड़ी। हादसे में सत्यवान सिंह के भाई राम समुझ सिंह (53), बेटे गौरव सिंह (19), रिश्तेदार सभासद राजन सिंह चौधरी (36) और एंबुलेंस चालक चंडीगढ़ निवासी जसपाल सिंह (28) की मौत हो गई। चालक जसपाल और गौरव सिंह का शव स्टीयरिंग में फंस गया था, यूपीडा कर्मियों ने एंबुलेंस की बॉडी काटकर दोनों के शवों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। डीएम ने बताया कि दूसरे वाहन में सवार सेना के जवान के परिजन सुरक्षित हैं। सत्यवान सिंह के पार्थिव शरीर को हलियापुर थाने में सुरक्षित रखवाया गया है। उन्हें देवरिया के रुद्रपुर स्थित गांव पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। जिसमें ट्रक के पीछे से दुर्घटना होना दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें