फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 हेलमेट और सीट बेल्ट बचाते जान  

Fri, 22 Sep 2017 10:13 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बच्चों को सिखाए ट्रैफिक नियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यातायात नियमों के पालन कर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। यातायात नियमों का अनुपालन हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। बिना  हेलमेट के बाइक न चलाएं। बच्चे भी यातायात नियमों की जानकारी परिवारीजनों व पड़ोसियाें से साझा करें। ये बातें शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ कादीपुर नवीना शुक्ला ने कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाओं को छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस निपटने केलिए कानून का सहारा लें। पुलिस सदैव सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी। सीओ ने अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बार-बार होने चाहिए। कोतवाल केबी सिंह ने कहा कि बाइक चलाते समय  हेलमेट अवश्य लगाना चाहिए। इस तरह कार चलाते समय सीट बेल्ट भी जरूरी है।

उन्होंने छात्राओं को 1090 सेवा की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. केडी सिंह ने नागरिक कानून का पालन करने की सलाह देते हुए कहा कि नियमों के पालन से व्यक्ति और समाज सुरक्षित रहेगा। संचालन केशव प्रसाद मिश्र ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सीओ नवीना शुक्ला, कोतवाली प्रभारी केबी सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. केडी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें