फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलनसार और महिलाओं को सम्मान देने वाला हो विधायक

Tue, 31 Jan 2017 10:08 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश की कुल आबादी का तकरीबन 50 प्रतिशत होने के बावजूद महिलाओं को वह स्थान नहीं मिल सका, जिसकी वे हकदार हैं। उन्हें किसी की कृपा नहीं बल्कि सुरक्षा का अधिकार चाहिए। बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाए, जिससे उनमें नशाखोरी की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लग सके। मंगलवार को जामों रोड स्थित जिला पुस्तकालय में आयोजित ‘अमर उजाला के संवाद’ कार्यक्रम में महिलाओं ने इस मुद्दे पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन


 
संवाद कार्यक्रम में एकत्र महिलाओं ने कहा कि उन्हें ऐसे नेता को अपना विधायक चुनना होगा, जो ईमानदार व जुझारू होने के साथ ही मेहनती हो। वह जनता की बातों को सुने। उनकी समस्याओं के निस्तारण में रुचि ले। युवा बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मुहैया कराए। युवाओं में नशाखोरी की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन को छूट दे।

क्षेत्र में विकास का पैमाना मानी जाने वाली सड़कों को चलने लायक बनाए। प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के अत्याधुनिक सरकारी संस्थान स्थापित कराए। हर घर को बिजली व पानी मिल सके इसकी व्यवस्था बनाए। सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंच रहा है या नहीं, इस पर निगाह रखे। कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार करने वालों को कड़ा दंड दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाए। वह मिलनसार व लोगों को सम्मान देने वाला हो। महिलाओं ने कहा कि, हमें अच्छे जनप्रतिनिधि के चयन के लिए बूथों तक जाकर मतदान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें