सुल्तानपुर। अमर उजाला की ओर से काव्य कैफे का आयोजन 23 मार्च मंगलवार को शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में शाम छह बजे से होगा। काव्य कैफे में कई नामचीन कवि हिस्सा लेंगे।
काव्य कैफे में मशहूर कवि डॉ. सर्वेश अस्थाना, तेज नारायन बेचैन, गजेंद्र प्रियांशु, ताराचंद तन्हा, हेमंत पांडेय व रितेश सिंह रजवाड़ा कविता पाठ करेंगे।
काव्य कैफे का आयोजन शाम छह बजे से शुरू होगा। इसमें प्रवेश निशुल्क है। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा।
काव्य कैफे के आयोजन में गनपत सहाय पीजी कॉलेज, कमला नेहरू संस्थान, श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज, शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, रतनदीप हीरो, मेट्रो अलमीरा, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अरा शांडिल्य स्कूल ऑफ नर्सिंग, लिटिल फ्लॉवर पब्लिक स्कूल, मंगलम फैशन, आचार्य चाणक्य पीजी कॉलेज एवं पं. रामकिशोर राम केदार त्रिपाठी महाविद्यालय सहयोग कर रहे हैं।