सुल्तानपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज को सभी सुविधाओं से लैस किया जाएगा ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिल सकें। यह बात डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी ने कहीं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार तिवारी की उपस्थिति में अलीगंज पीएचसी परिसर में पौधरोपण कराया गया। भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेने के बाद यहां की समस्याओं को दूर कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हों, जनता को उसका लाभ मिल सके, इसके लिए सीएमओ को भी निर्देशित किया गया है।
इस मौके पर सुरेंद्र दुबे, शैलेंद्र शर्मा, अमित जायसवाल, आकाश शर्मा, स्पर्श पांडेय, आशीष जायसवाल, बब्लू पांडेय, नितिन कसौंधन, आनंद शुक्ल, दरोगा तिवारी, राम अधार पाल, सौरभ पांडेय, अमित द्विवेदी समेत कई लोग मौजूद रहे।