फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में मारपीट, हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर से सटे रामनगर कोर्ट गांव में बुधवार को रंजिश में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी के साथ ही मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष की ओर से कई राउंड हवाई फायरिंग की गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के रामनगर कोर्ट गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह की गांव के ही ज्वाला प्रताप सिंह से रंजिश चल रही है। बुधवार को वीरेंद्र प्रताप सिंह और ज्वाला प्रताप सिंह के परिवार के बीच कहासुनी के बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। आरोप है कि ज्वाला प्रताप आदि ने वीरेंद्र प्रताप की बेटियों की पिटाई कर दी और कई राउंड हवाई फायरिंग की।
फायरिंग की सूचना ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी कई थानों की पुलिस के साथ गांव पहुंच गए। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि वीरेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर ज्वाला प्रताप सिंह आदि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फायरिंग में शामिल शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें