पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी को संबोधित करतीं भाजपा की प्रदेश महामंत्री।
सुल्तानपुर। रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन व योगदान युवाओं के लिए अनुकरणीय है। पार्टी कार्यालय में उनकी जयंती पर बुधवार को आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा की प्रदेश महामंत्री व पूर्व सांसद प्रियंका रावत ने कहा कि अहिल्या बाई धर्म, न्याय, संस्कृति व राष्ट्रधर्म का सजीव स्वरूप थीं।
जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बताया कि लोकमाता होल्कर ने 3175 मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू, नपा चेयरमैन प्रवीन कुमार अग्रवाल, विजय सिंह रघुवंशी, रेखा निषाद, विवेक सिंह विपिन, बबिता तिवारी, डॉ. प्रीति प्रकाश, पूजा कसौधन, आशीष सिंह रानू, संजय उपाध्याय मौजूद रहे।