फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता हत्याकांड : पैरवी करने वाले वकीलों को धमकाने वाला भेजा गया जेल

Sat, 05 Apr 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड में अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले वकीलों को धमकाने पर सुर्खियों में आए आरोपी युवक को पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। धमकाने के मामले में गिरफ्तारी नहीं करने पर मृतक अधिवक्ता के पिता ने शिकायत एसपी व अन्य अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

अलहदादपुर गांव के अधिवक्ता आजाद अहमद की छह अगस्त 2023 को शहर से सटे भुलकी चौराहे के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में उनके भाई मुनव्वर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक के पिता मो. सलीम ने कोतवाली नगर के लोलेपुर गांव निवासी सिराज अहमद समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मुख्य आरोपी सिराज अहमद फरार चल रहा है, जबकि अन्य आरोपियों के केस की सुनवाई एफटीसी प्रथम की कोर्ट में चल रही है। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले वकीलों को बीते 14 फरवरी को धमकी दी गई थी।
आजाद अहमद के पिता मो. सलीम की तहरीर पर बीते तीन मार्च को धमकी देने वाले सादाब अंसारी समेत चार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली देहात थाने में केस दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने बभनगवां रोड पन्ना टिकरी से जयसिंहपुर कोतवाली के बरौसा गांव निवासी सादाब अंसारी को पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, आजाद अहमद के पिता मो. सलीम ने शुक्रवार को एसपी व अन्य अधिकारियों को प्रार्थनापत्र भेजकर आरोप लगाया है कि पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी धमकी देने के मामले में नहीं की है। आरोप है कि सादाब अंसारी फरार चल रहे सिराज अहमद का करीबी है। आरोपियों से पीड़ित परिवार की जान का खतरा बना है। मो. सलीम ने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें