फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 21 May 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चकबंदी वादों के निस्तारण की समीक्षा में बंदोबस्त अधिकारी की लापरवाही मिली है। इसमें बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी (न्यायिक) की अदालत में काफी संख्या में पुराने मुकदमे लंबित मिले।
विज्ञापन

इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने चकबंदी अधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एस सुधाकरन ने बताया कि डीएम के निर्देश पर चकबंदी अधिकारी न्यायिक को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी गई। अरविंद द्विवेदी जिले में 24 दिसंबर 2024 से कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें