फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पारसपट्टी जल संकट पर प्रशासन सख्त, भेजा नोटिस

Sat, 03 Jan 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मोतिगरपुर के पारसपट्टी गांव में जांच करने पहुंची लखनऊ की टीम।  
विज्ञापन
मोतिगरपुर। गांव में जलसंकट पर शनिवार के अंक में चार साल बाद भी पारसपट्टी में पानी की टोंटियां हैं सूखी शीर्षक से प्रकाशित खबर का उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया है। खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम कुमार हर्ष ने संबंधित विभाग को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह लखनऊ से राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार आरके हरदहा ने अपनी टीम के साथ स्थलीय सत्यापन किया। वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार आरके हरदहा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट का निर्माण धीमा मिला। निर्माण स्थल से ईंट, मसाला और साइट पर मौजूद अन्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। 12 पुरवों वाले इस गांव में पाइपलाइन का कार्य 40 प्रतिशत अधूरा है।
निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर, एई और जेई को कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द परियोजना पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित उपाध्याय, जेई धर्मनाथ, साइट इंजीनियर सुधांशु गर्ग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सुरेश यादव व कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें