फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने तय किए दैनिक उपयोग की वस्तुओं का दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोराना वायरस से जंग को लेकर किए गए लॉकडाउन में दैनिक घरेलू वस्तुओं की कालाबाजारी रोकने के लिए जिलाधिकारी सी. इंदुमती की ओर से रेट लिस्ट जारी की गई है। डीएम ने दुकानदारों को निर्धारित से अधिक पैसे लेने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हालांकि डोर स्टेप डिलीवरी के लिए 10 रुपये प्रति किमी की दर से अतिरिक्त चार्ज लिया जाएगा। होम डिलीवरी वस्तुओं के वाहन पास के लिए 7839565208, 8546005686 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
आटा-26 रुपये प्रति किग्रा, चावल (सोनम)- 30 रुपये प्रति किग्रा, अरहर की दाल- 90 रुपये प्रति किग्रा, उड़द की दाल-100 रुपये प्रति किग्रा, चीनी-40 रुपये प्रति किग्रा, चायपत्ती-50 रुपये में 250 ग्राम, हल्दी-22 रुपये में 100 ग्राम, नमक टाटा- 20 रुपये प्रति किग्रा, सामान्य नमक-10 रुपये प्रति किग्रा, सरसों का तेल-110 रुपये प्रति लीटर, रिफाइंड-105 रुपये प्रति लीटर, गुड़-50 रुपये प्रति किग्रा, सब्जी मसाला-अधिकतम खुदरा मूल्य, आलू-25 रुपये प्रति किग्रा, प्याज-28 रुपये प्रति किग्रा, टमाटर-35 रुपये प्रति किग्रा, हरा मिर्च-70 रुपये प्रति किग्रा, दूध-40 रुपये प्रति लीटर।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती ने बताया कि दैनिक उपयोग की वस्तुओं की रेट लिस्ट प्रशासन ने जारी कर दी है। यदि कोई दुकानदार निर्धारित रेट से अधिक मूल्य पर सामान बेचता पाया जाएगा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें