फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पांच साल की बेटी को बेरहमी से पीटने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के निरालानगर मोहल्ले में अपनी पांच वर्षीय पुत्री से क्रूरता करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।
विज्ञापन


निरालानगर चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में निरालानगर निवासी योगेंद्र सिंह मोनू अपनी पुत्री को बेरहमी से पीटता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि बच्ची को जान से मारने की नीयत से सड़क किनारे बह रही गंदी नाली के पानी में जबरन बार-बार डुबो रहा था।

बच्ची तड़पती और खुद को बचाने का प्रयास करती नजर आ रही थी। पुलिस के अनुसार वीडियो में आरोपी गुस्से और आक्रोश में आसपास स्थित एक मकान का दरवाजा भी तोड़ने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। उसकी हरकतों से मोहल्ले के लोगों में भय बन गया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के अपराध निरीक्षक आलोक कुमार धीमान ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें