फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कोहरे में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
मुकेश यादव। फाइल फोटो - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के पीढ़ी ग्राम पंचायत के बिरई का पुरवा निवासी मुकेश कुमार यादव (35) बृहस्पतिवार रात करीब 10 कादीपुर बाजार से घर लौट रहा था। रात में घना कोहरा छाया था। मोतिगरपुर के पांडेबाबा बाजार के पास मुकेश की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल मुकेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। मुकेश के परिवार में पिता हौसिला यादव के साथ मां देवमती, पत्नी अर्चना, भाई राकेश यादव और सुरेश यादव हैं। मुकेश के दो बेटियां हैं। इनमें एक वर्षीय रिशू और दूसरी छह माह की बच्ची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें