सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र से होकर गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को गाजीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को यूपीडा के कर्मचारियों ने कुमारगंज के एक नर्सिंग होम में पहुंचाया, जहां उनकी पहचान अब्दुल हसन और छोटू निवासी कोंड़री पोस्ट अशरखपुर थाना खैराबाद, सीतापुर के रूप में की गई। नर्सिंग होम में छोटू की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।