फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

विज्ञापन
लोहरामऊ ओवरब्रिज पर क्षतिग्रस्त बाइक व कार। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर लोहरामऊ ओवरब्रिज के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हनुमानगंज के असई विकवाजितपुर चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर के सेल्समैन द्वारिकागंज निवासी उदय प्रताप निषाद शनिवार की दोपहर बाइक से अपने साथी सोनू को बैठाकर दुकान पर आ रहा था। रास्ते में अयोध्या बाईपास स्थित लोहरामऊ ओवरब्रिज पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में उदय प्रताप और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें