फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी एंबुलेंस, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पीजीआई लखनऊ में मरीज पहुंचाकर आजमगढ़ लौट रही एक प्राइवेट एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। दुर्घटना में एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

आजमगढ़ में स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल की एंबुलेंस बुधवार को एक मरीज को पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराने के लिए गई थी। रात करीब 11 बजे चालक जगदंबा यादव (32) निवासी चौको बुजुर्ग, जीयनपुर जिला आजमगढ़ घर लौट रहा था। जयसिंहपुर क्षेत्र के दरपीपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से घुस गई। दुर्घटना में एंबुलेंस के परखचे उड़ गए और चालक जगदंबा यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सुरक्षा में लगे यूपीडा के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे कराया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिवारीजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें