फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार भांजे की मौत, मामा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बाइक सवार मामा और भांजे को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने कार को सड़क पर ही पलट दिया।
विज्ञापन

जयसिंहपुर क्षेत्र के पीढ़ी गांव निवासी शिवांश जायसवाल (16) शुक्रवार को अपने मामा रवि जायसवाल के साथ बाइक पर बैठकर गोसाईगंज क्षेत्र के गड़ौली गांव अपने दोस्त से मिलने गया था। दोस्त से मिलने के बाद शिवांश अपने मामा रवि के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में शिवांश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। उधर, कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार को सड़क पर ही पलट दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें