फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुआ बीनने गए बच्चों को दौड़ाया, कुएं में गिरी बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महुआ बीनने गए बच्चों को बाग की रखवाली कर रहे व्यक्ति ने डंडा लेकर दौड़ा लिया। पिटाई के डर से भागते समय एक बच्ची कुएं में गिर पड़ी। बुधवार की सुबह उसका शव कुएं से निकाला गया। परिवारीजनों ने शव को दफना दिया। इस बीच बच्ची के छोटे भाई नेपूरी घटना बताई तो परिवारीजन सन्न हो गए। सूचना के बाद पहुंचे एसडीएम ने कब्र से शव को खोदवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नरवारी गांव निवासी दुर्बली निषाद की पुत्री अंशिका (10) अपने छोटे भाई अमन और गांव के अन्य बच्चों के साथ पांच अप्रैल की रात में रमाशंकर (55) की बाग में महुआ बीनने के लिए गई थी। आरोप है कि बाग की रखवाली कर रहे रमाशंकर ने डंडा लेकर बच्चों को दौड़ाया तो सभी भाग निकले। सभी बच्चे घर पहुंच गए, लेकिन अंशिका नहीं पहुंची थी। अमन भी घर पहुंच गया था। परिवारीजन अंशिका की तलाश में बाग में पहुंचे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह कुएं में चप्पल और महुआ उतराता दिखा तो ग्रामीण कुएं में उतरे। कुएं में अंशिका का शव मिला।
परिवारीजनों ने हादसा मानकर शव को कब्र में दफना दिया था। दोपहर बाद अमन ने परिवारीजनों को पूरी घटना बताई तो वे सन्न रह गए। परिवारीजनों ने घटना की सूचना एसडीएम महेंद्र सिंह के साथ ही पुलिस को दी। एसडीएम शाम को गांव पहुंचे और कब्र से शव को निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्बली निषाद की तहरीर पर रमाशंकर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें