फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से युवकों पर चढ़ा सड़क किनारे खड़ा ट्रक, दो की मौत

विज्ञापन
पंकज यादव। फाइल फोटो - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चांदा कस्बा के समीप बाईपास के किनारे बृहस्पतिवार की रात ट्रक खड़ा कर उसके सामने पार्टी मना रहे चार युवक हादसे का शिकार हो गए। खड़े ट्रक को तेज रफ्तार एक डंपर ने पीछे से टक्कर मार दिया। इससे ट्रक सामने मौजूद युवकों को रौंदते हुए आगे जाकर पलट गया। दुर्घटना में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो युवकों ने सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। एक साथ दो मौतों से गांव में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

चांदा क्षेत्र के नौगरही गांव निवासी अनुराग यादव ट्रक चालक है। बृहस्पतिवार की रात अनुराग के साथ ही गांव के अल्पेश यादव (24), पंकज यादव (24) व अनिल यादव (28) चांदा बाईपास पर ट्रक के साथ पहुंचे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे वे ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा करके उसके सामने पार्टी मना रहे थे। ट्रक के सामने चूल्हे पर खाना बन रहा था। तभी तेज रफ्तार एक डंपर ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक चारों युवकों पर चढ़ गया और आगे जाकर पलट गया। हादसे में अल्पेश, पंकज, अनिल और अनुराग घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल चारों युवकों के साथ ही डंपर में फंसे चालक शिव कुमार निवासी हरगवां थाना चकरहटा जिला चंदौली को निकालकर सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने पांचों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन घायलों को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में अल्पेश यादव और पंकज यादव की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नौगरही गांव निवासी सुरेंद्र यादव के परिवार में पत्नी प्रभावती के साथ ही दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सबसे बड़ी बेटी कुसुम, पुष्पा के बाद अल्पेश था जबकि दीपिका और हितेश छोटे हैं। अल्पेश जौनपुर से बीफार्मा कर रहा था। अल्पेश की मौत से मां प्रभावती के साथ ही बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नौगरही निवासी राजेंद्र यादव के परिवार में पत्नी सुशीला के साथ ही सबसे बड़ा बेटा पंकज था जबकि बेटी वंदना और छोटा बेटा धीरज हैं। पंकज पढ़ाई कर रहा था। पंकज की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

अल्पेश यादव। फाइल फोटो- फोटो : SULTANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें