फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में लगी आग, यात्रियों ने समय रहते निकलकर बचाई जान

विज्ञापन
बस में लगी थी आग। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जौनपुर से कादीपुर की ओर जा रही एक प्राइवेट बस में बृहस्पतिवार को आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उटने पर चालक ने सक्रियता दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोक दिया। आनन-फानन में बस में सवार सभी लोग बाहर निकल गए। इस दौरान चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने बस की आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कादीपुर से जौनपुर के लिए प्रतिदिन सम्राट बस सर्विस की बस चलती है। बृहस्पतिवार को जौनपुर से बस यात्रियों को बैठाकर कादीपुर की ओर जा रही थी। रास्ते में करौंदीकलां थाना क्षेत्र के प्रतापपुर पेट्रोल पंप के पास बस में सवार यात्रियों ने देखा कि अंदर धुआं के साथ ही आग की लपटें उठ रही हैं। आग देखते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल सड़क किनारे बस को खड़ी कर दिया। बस में बैठे करीब 50 यात्री चंद पलों में नीचे उतर गए। यात्रियों के नीचे उतरने के बाद आग फैल गई। इस दौरान पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें