फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ जा रही एसयूवी बुधवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। एसयूवी सवार पिता की मौत हो गई जबकि बेटे समेत पांच लोग घायल हो गये। घायलों को यूपीडा कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हरियाणा के जज्जौर जिले के बादलगढ़ थाना क्षेत्र के खरारे निवासी तशवीर सिंह (70) परिवार व रिश्तेदारों के साथ यूपी के मऊ जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। मऊ पहुंचने पर उन्हें पता चला कि शादी की तिथि आगे बढ़ गई है। इसके बाद तशवीर ने तय किया कि घर न जाकर एसयूवी से ही तीर्थयात्रा की जाए।
तीर्थयात्रा करने के लिए बुधवार को तशवीर सिंह, सतीश (55), प्रमोद (29) (पिता-पुत्र) निवासीगण साईंपुरम कॉलोनी कबीरपुर सोनीपत हरियाणा, रिश्तेदार सिपाही पुनीत (25) निवासी गजरौला, चालक लखनलाल उपाध्याय (38) निवासी धनुपुरी गजरौला जिला अमरोहा व दो अन्य लोग एसयूवी से लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में धनपतगंज थाना क्षेत्र से होकर गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एसयूवी अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोग इसकी सूचना पुलिस को देते हुए बचाव कार्य में जुट गये। ग्रामीणों की मदद से यूपीडा कर्मियों ने वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक सतीश की मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यूपीडा कर्मियों ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त एसयूवी को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया।
जिला अस्पताल में भर्ती तशवीर सिंह ने बताया कि उनके बैग में एक लाख 50 हजार रुपये मौजूद थे जो नदारद हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस एक लाख 31 हजार रुपये बरामद करने की बात बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें