फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खूब उड़ाया अबीर-गुलाल, रंगों की हुई बौछार

Sun, 16 Mar 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर में होली पर्व पर निकले जुलूस में शामिल लोग। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रंगों की बौछार कर होली का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के चौराहों व तिराहों पर गाजे-बाजे व डीजे की धुन पर लोग जमकर थिरके। शहर में नरसिंह भगवान की यात्रा निकाली गई। दोपहर बाद रंग का सिलसिला थमा तो सभी एक-दूसरे को अबीर लगाकर गले मिले और होली की शुभकामनाएं दीं। उधर, ग्रामीण अंचल में भी होली की धूम रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात शुभ मुहूर्त में होलिका दहन के साथ ही उत्साही युवाओं व बच्चों ने शुक्रवार सुबह से एक दूसरे पर रंग व गुलाल डालना शुरू कर दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शुक्रवार को शहर के चौक घंटाघर से भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा निकाली। सीताकुंड घाट के पास मंदिर पर भी लोगों ने होली खेली।
शहर में सुबह से ही बच्चे पिचकारी आदि लेकर निकल पड़े और एक दूसरे पर जमकर रंग डाला। महिलाएं व युवतियां भी पीछे नहीं रहीं। होली की बधाइयों का सिलसिला देर रात तक चला। यह सिलसिला जिले में करीब सप्ताह भर चलेगा। इस मौके पर विभाग संघ चालक डॉ. अरुण कुमार सिंह, नगर संघ चालक डॉ. रमाशंकर मिश्र, होलिकोत्सव आयोजन समिति के संरक्षक राधेश्याम सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, प्रचार प्रमुख वीरेंद्र भार्गव, डॉ. रामजी गुप्ता, आलोक कुमार आर्य, अनूप कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



पुलिस प्रशासन दिनभर रहा सतर्क रंगोत्सव व जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस व प्रशासन दिन भर सतर्क रहा। होलिका दहन के दिन रात भर पुलिस दहन स्थलों का निरीक्षण करती रही। शुक्रवार सुबह से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते रहे। डीएम कुमार हर्ष व एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें