फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चार केंद्रों पर 19 से होगा कॉपियों का मूल्यांकन

Sun, 16 Mar 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से चार केंद्रों पर होगा। कॉपियां जांचने के दौरान इन केंद्रों पर कड़ी निगरानी रहेगी। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे संचालित रहेंगे।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए यूपी बोर्ड की ओर से शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, केशकुमारी बालिका इंटर कॉलेज , महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी और कादीपुर के नेशनल इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा के विभाग के मुताबिक, चारों केंद्रों पर करीब ढाई लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है।
बोर्ड से कॉपियां सीधे केंद्रों पर पहुंचेंगी। मूूल्यांकन के लिए सभी केंद्रों पर परीक्षकों व निरीक्षकों की तैनाती कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारी देखरेख करते रहेंगे। सीसीटीवी कैमरे की नजर में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि दो अप्रैल तक चलेगा। जरूरत पड़ने पर मूल्यांकन का समय बोर्ड की ओर से और बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें