फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आप का पूर्व जिलाध्यक्ष था युवती का धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी

Tue, 07 Jan 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। युवती ने दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में रविवार को कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने शहर के गभड़िया निवासी व आम आदमी पार्टी के पूूर्व जिलाध्यक्ष महमूद खान पर आरोप लगाया था कि करीब 15 माह से उसने अपना नाम सोनू बताकर उनसे दोस्ती बढ़ाई। 20 अगस्त को वह उससे कलेक्ट्रेट में मिलने आई तो वह युवती को लेकर बहाने से शहर स्थित एक कमरे में ले गया था। वहां उसने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया था। पीड़िता ने आरोपी पूर्व जिलाध्यक्ष पर धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप लगाया था।
रविवार को आरोपी ने उसे अपने साथियाें के साथ मारापीटा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर नारदमुनि सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपी महमूद खान को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति ने बताया कि महमूद खान पहले आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष थे। वर्तमान में वह किसी पद पर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें