फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का तार जोड़ रहे युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बीसापुर गांव में सोमवार की देर शाम घर में टूटे बिजली का तार जोड़ रहे एक युवक को करंट लग गया। परिवारीजन युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बीसापुर गांव निवासी कृष्ण कुमार मिश्र (35) दिल्ली में काम करता था। दो माह पूर्व लॉकडाउन के बीच कृष्ण कुमार परिवार के साथ गांव आ गया था। सोमवार की देर शाम कृष्ण कुमार घर के अंदर बिजली का तार जोड़ रहा था कि अचानक उसे करंट लग गया।
परिवारीजन कृष्ण कुमार को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। कृष्ण कुमार की मौत से पत्नी व बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें