फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कोलकाता से आलमनगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Thu, 01 Oct 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आगामी त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता से आलमनगर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सुल्तानपुर स्टेशन पर इसका ठहराव होगा। स्पेशल ट्रेन 15 अक्तूबर से 28 नवंबर के बीच दोनों दिशाओं में सात-सात फेरे लगाएगी। जिससे जिले के लोगों को भी सफर करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कोलकाता-आलमनगर अप स्पेशल ट्रेन 15, 22, 29 अक्तूबर व पांच, 12, 19 और 26 नवंबर को कोलकाता से चलेगी। ट्रेन अगले दिन वाराणसी जंक्शन पर दोपहर 2:05 पहुंचेगी। सुल्तानपुर स्टेशन पर यह ट्रेन शाम 4:45 बजे पहुंचेगी। उतरेटिया जंक्शन पर शाम 6:30 बजे और आलमनगर स्टेशन पर शाम 7:45 बजे ट्रेन पहुंचेगी। वहीं, आलमनगर-कोलकाता डाउन स्पेशल ट्रेन 17, 24 और 31 अक्तूबर व सात, 14, 21 और 28 नवंबर को आलमनगर से चलेगी। यह ट्रेन आलमनगर से रात 01:45 बजे रवाना होकर उतरेटिया जंक्शन पर 2:20 पहुंचेगी। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का स्टापेज सुबह 4:30 बजे होगा। वाराणसी जंक्शन पर यह ट्रेन सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन उसी रात 10:30 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
लखनऊ रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि स्पेशल ट्रेन 22 कोच की होगी। इसमें चार थर्ड एसी, 10 स्लीपर, छह सामान्य द्वितीय श्रेणी और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं। ट्रेन का शेड्यूल संबंधित स्टेशनों को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें