फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जून भर चलेगा मलेरिया उन्मूलन का विशेष अभियान

Sat, 06 Jun 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमहट। स्वास्थ्य विभाग ने जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए जून माह में विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान एक से 30 जून तक चलेगा। इसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक मलेरिया उन्मूलन हासिल करना है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में मलेरिया का कोई मरीज नहीं है। विभाग की चुनौती शून्य मलेरिया मामलों को लगातार तीन वर्षों तक बनाए रखना है। इसके लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक मलेरिया रोधी गतिविधियां होंगी। घर-घर मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान कर उन्हें नष्ट किया जाएगा। सहायक जिला मलेरिया अधिकारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को प्रभावी संचालन के निर्देश दिए। लोगों को मलेरिया के लक्षण, उपचार और बचाव की जानकारी दी जाएगी। रोगियों की नियमित निगरानी भी की जाएगी।
जागरूकता और रोकथाम
जिला मलेरिया अधिकारी वंशीलाल ने बताया कि कूलर, फ्रीज ट्रे और कबाड़ में भरा पानी मच्छरों के पनपने का कारण है। अभियान में लोगों को ऐसे स्थानों से पानी हटाने और नियमित सफाई रखने को प्रेरित किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों पर ''हर रविवार, मच्छर पर वार'' जैसे संदेशों वाली वॉल पेंटिंग होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी भारत भूषण ने बताया कि मरीज मिलने पर आसपास के 50 घरों का सर्वेक्षण होगा। बुखार पीड़ितों की जांच के साथ स्वच्छता और प्रजनन स्थल नियंत्रण गतिविधियां भी तेज की जाएंगी। जनभागीदारी से ही मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य समय पर हासिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें