फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 06 Jun 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 शहर में सड़क पर उतर प्रदर्शन करते एसएफआई और डीवाईएफआई के कार्यकर्ता। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लगातार हो रहे परीक्षा पेपर लीक के विरोध में शुक्रवार को छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट शिव प्रसाद को देकर परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

एसएफआई के राज्य अध्यक्ष पार्थ सारथी द्विवेदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 89 से अधिक पेपर लीक हो चुके हैं। जिला सचिव दुर्गेश यादव ने कहा कि परीक्षा संचालन निजी कंपनियों के भरोसे छोड़ दिया गया है, जिससे जवाबदेही समाप्त हो गई है। डीवाईएफआई के जिला सचिव विवेक विक्रम सिंह ने प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों और कोचिंग संस्थानों पर की गई कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसकी निंदा की।
जिलाध्यक्ष बालकृष्ण मिश्र ने पेपर लीक की घटनाओं के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए को जिम्मेदार ठहराते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे व एनटीए को तत्काल भंग करने की मांग की। इस मौके पर रवि प्रसाद, सुनील पाल, मो. अरशद, ऋषभ यादव, शिल्पी, काजल, अमित, अंकित सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें