फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

Sun, 08 Nov 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमहट के कर्मयोगी नगर में शनिवार दोपहर शिक्षक दिनेश सिंह के घर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में घर का मंदिर और गृहस्थी का सामान जल गया। अग्निशमन विभाग की टीम के रेस्क्यू के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका है। पीड़ित के मुताबिक आग लगने से करीब 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

कर्मयोगी नगर निवासी शिक्षक दिनेश सिंह के मुताबिक शनिवार दोपहर 12.11 बजे उनके घर में बने मंदिर के पास तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के दौरान परिवार के सदस्य किचन और लॉबी के पास मौजूद थे। धुआं और आग की लपटें देखकर परिजन घबरा गए। सभी घर के बाहर भागे और शोर मचाने लगे। आग बालकनी, नीचे के कमरे और घर के पिछले हिस्से तक फैल गई। पूजा के लिए रखे बच्चों के जेवर और अन्य सामान भी जल गया। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर जिला अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मी प्रभाव शाह सहित पूरी टीम पहुंच गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत से किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। अग्निशमन विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें