फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 464 कृषि आजीविका सखियों को भेजा मानदेय

Sat, 07 Nov 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से समूह की कृषि सखियों को थोड़ी भूमि में भी आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश चल रही है। इसके तहत विभाग की ओर से महिलाओं के परिवार का दैनिक खर्च बचाने के तरीके बताए जा रहे हैं और आमदनी के तरीके भी। इसमें आधुनिक खेती भी शामिल है।
विज्ञापन

कृषि के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली 464 कृषि आजीविका सखियों के मानदेय का भुगतान विभाग ने दो दिन पहले उनके खाते में भेज दिया है। दो दिन पहले मानदेय मिलने से कृषि आजीविका सखियां दिवाली का त्योहार अच्छी तरह मना सकेंगी। जिला मिशन प्रबंधक मोहम्मद जासेफ ने बताया कि मानदेय भेजने के लिए कृषि सखियों का विवरण ब्लॉकों से मंगाया गया था। ब्लॉक मिशन प्रबंधकों की संस्तुति पर 4.50 लाख रुपये मानदेय कार्य के हिसाब से भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें